फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती नर्सिग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली रोड स्थित एक नर्सिंग होम के संचालकों पर इलाज में लापरवाही करने पर महिला की मौत होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छपरौली कस्बे की रहने वाली रितु पुत्री योगेंद्र को 28 सितंबर को डिलीवरी के लिए उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। रात में आपरेशन से डिलीवरी की गई थी। परिजनों का आरोप है कि आपरेशन में लापरवाही के कारण रितु की तबियत खराब होने लगी। इसे देखते हुए एक अक्टूबर को शाम छह बजे रीतु को मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दो अक्टूबर को लोकप्रिय अस्पताल में रीतु की मौत हो गई। विनोद निर्बाल, राजवीर, सुनील, नीरज, सुभाष आदि ने कार्रवाई की मांग की। उधर, अस्पताल की महिला चिकित्सक ने बताया कि मरीज की मौत अस्पताल में नहीं हुई है। तीसरे दिन मरीज को यहां से रेफर कर दिया गया था। गुर्दे खराब होने से ही मौत हुई है, किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। वहीं, कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें