खेकड़ा। संस्कृति सेवा संस्थान की एक टीम लखनऊ से गांव हसनपुर मसूरी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। टीम ने प्रधानाचार्य राजपाल सिंह के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक और मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। बताया कि कौशल विकास योजना के माध्यम से युवा इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मैकेनिक, टर्नर, फैशन डिजाइनर, ब्यूटीशियन आदि का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते है। टीम में कौशल विकास योजना के मैनेजर मनोज कुमार, कुलदीप गुप्ता, दीपक कुमार, अजीत कुमार, पूजा, संतोष कुमार, विकास कुमार आदि शामिल रहे।