फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अब पलड़ी के अब्दुल रहमान को जिंदा करेंगे अधिकारी

Wed, 12 Apr 2023 05:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- पेंशन के सत्यापन में उजागर हो रही ग्राम पंचायत सचिवों की कारगुजारी
विज्ञापन

- पलड़ी गांव के अब्दुल रहमान को मृत दर्शाकर बंद कर दी गई थी पेंशन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पेंशन के सत्यापन में ग्राम पंचायत अधिकारियों की लापरवाही की रोजाना कारगुजारी सामने आ रही है। जिसमें लाभार्थियों को मृत दर्शाकर पेंशन बंद कर दी गई। मामला अधिकारियों के पास पहुंचने पर उनको जिंदा किया जा रहा है। इस तरह ही अब अधिकारी पलड़ी गांव के अब्दुल रहमान को कागजों में जिंदा कर पेंशन जारी कराने की कवायद में जुट गए हैं।
पलड़ी गांव के रहने वाले 80 वर्षीय अब्दुल रहमान ने जिलाधिकारी को दी शिकायत में बताया कि उसे समाज कल्याण विभाग की तरफ से वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। लेकिन डेढ़ साल पहले पेंशन बंद हो गई। उसके परिवार वाले कई बार समाज कल्याण विभाग में आये, लेकिन पेंशन जारी नहीं हुई। बाद में उसे पता चला कि मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई है। अब्दुल रहमान ने जिलाधिकारी से पेंशन जारी कराने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराकर पेंशन जारी कराने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास ने बताया कि शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही अब्दुल रहमान की पेंशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- मृतक दर्शाए गए जिंदा
अब्दुल रहमान ने बताया कि उनके गांव के सात-आठ लाभार्थी ऐसे है, जिनकी मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है, जबकि पेंशन के कागजों में जीवित है। बताया कि पेंशन के सत्यापन में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

- पहले भी कई हो चुके हैं जिंदा
मृत दर्शाकर पेंशन बंद करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें पहले भी कई लोगों को अधिकारियों ने कागजों में जिंदा कर पेंशन चालू कराई। जिसमें ब्राह्मण पुट्ठी गांव की महेंद्री, बिजवाड़ा गांव की चलती देवी समेत कई लोगों को कागजों में अधिकारियों ने जिंदा कर पेंशन चालू कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें