बागपत। ग्रामीणों को गांव के पंचायत घर में सभी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ मिल सके। उसके लिए पंचायत सहायकों को रखा गया था। मगर 38 गांवों के पंचायत सहायक कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। वह ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं दिला रहे हैं। इसके लिए डीपीआरओ अरूण अत्री ने सभी पंचायत सहायकों को कार्य में तीन दिन में सुधार नहीं करने पर सेवा समाप्त का नोटिस जारी किया है।
इन पंचायत सहायकों में छपरौली ब्लॉक के काकौर कलां की अंशिका, रमाला के गौरव, टांडा की गुलफशा है। बिनौली ब्लॉक के शाहजहांपुर के जोजफ खान व रहतना की कुमारी पूजा है। पिलाना ब्लॉक के अमीपुर बालैनी की आरूजू, बालैनी की स्वाति, बुढ़सैनी की स्वाति यादव, चमरावल का कुलदीप, दौलतपुर का सादिक खान, ढिकाैली का वरूण, घटौली की स्वाति, हबीबपुर नंगला की आंचल यादव, मवीखुर्द की रीनू, रोशनगढ़ की निशा प्रवीण, सैड़भर की सोनिका यादव, सलावतपुर खेड़ी की रेशमा है। बड़ौत ब्लॉक के अलावलपुर का रूपिन कुमार, आसिफपुर खड़खड़ी की रेशमा, बावली का कुलदीप, बड़का का आकाश चौहान, बरवाला का रोहित तोमर, बिराल की अमरबाला, ढिकाना का अंकित तोमर, फतेहपुर चक की शिवानी, गुराना का सौरभ तोमर, लुहारी की मिनाक्षी, कंडेरा का शिवम, शबगा की नीतू, शाहपुर बड़ौली का अंकुर है। बागपत ब्लॉक के बिचपड़ी का सोनू कुमार, चौहल्दा का कपिल, निवाड़ा का शाहरूख, ब्राह्मणपुरी का सूरज, संतोषपुर की कोमल है। खेकड़ा ब्लॉक के बंदपुर का गौरव, डगरपुर का अजीत, नंगला गढ़ी का मनवीर है।
-