फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल का लाइसेंस निलंंबित होने पर भी संचालन करने पर नोटिस जारी

Thu, 02 May 2024 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के बावजूद संचालन किया जा रहा था। स्वास्थ विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल संचालन बंद करने और निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के लिए स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ़ यशवीर सिंह ने बताया कि बड़ौत के जगवती अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिस पर जिलाधिकारी ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए थे। टीम में एसडीएम बड़ौत, सीओ बड़ौत, डिप्टी सीएमओ डॉ़ अजेंद्र मलिक और जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुफ्तकीन को शामिल किया गया था। जांच समिति की रिपेार्ट के आधार पर तीन अप्रैल को अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अब सूचना मिली है कि लाइसेंस निलंबन के बावजूद भी अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जिस पर बुधवार को अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर संचालन बंद करने के निर्देश दिए है। निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें