फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पीएचसी पर पीने का पानी तक नहीं, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोग बोले, पिछले काफी समय से पेयजल टंकी से नहीं हो रही सप्लाई, हैंडपंप भी खराब
विज्ञापन

फौटो 5 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पेयजल टंकी और हैंडपंप खराब होने से पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बे में आबादी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल टंकी पिछले दस साल से खराब पड़ी हुई है। जहां से चोरों ने सबमर्सिबल भी चोरी कर लया और अन्य उपकरण भी चोरी कर लिये गए। इसके बाद से वहां हैडपंप के सहारे मरीज व तीमारदार पानी पीते थे। मगर अब वहां हैंडपंप भी खराब हो गया है। इस कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई। कस्बे समेत आसपास के कई गांवों से मरीज पीएचसी पर पहुंचते हैं, लेकिन पेययल व्यवस्था नहीं होने से मरीज और तीमारदार इधर-उधर भटकते रहते हैं। डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर दुकान से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। उधर, अधिकारी भी पेयजल व्यवस्था से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के मरीज आते हैं उपचार के लिए
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए क्षेत्र के नंगलाबड़ी, लहचौड़ा, सिंगोली तगा, विनयपुर, भैड़ापुर, खैला समेत अन्य गांवों के ग्रामीण उपचार कराने के लिए आते हैं।

स्वास्थ्य केंद आबादी से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर जंगल में है, जहां जाने में पहले परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पेयजल के लिए भी भटकना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
जमीला बेगम

-
स्वास्थ्य केंद्र आबादी से काफी दूर है। मरीज दवाई लेने जाते हैं तो पानी की बोतल भी खरीदनी पड़ती है। अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द पेयजल की व्यवस्था कराएं। मोम्मद यामीन
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पर काफी समय से पेयजल की समस्या हो रही है। वहां हैंडपंप खराब पड़ा है। पेयजल की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। महेश चंद
-
वर्जन- नगर पंचायत बोर्ड की पहली ही बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में खराब पेयजल टंकी को ठीक कराने का प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वाटर कूलर लगवाने की व्यवस्था भी कराई जाएगी। वीरज कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें