फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है मामला

Sat, 23 Jul 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। बताया गया कि वह काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। वह पिछले काफी समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा था। 

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार धामा के अनुसार नौ मार्च 2014 को बागपत कोतवाली में एसआई वीरेंद्र पंवार ने आचार संहिता उल्लंघन का एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में बागपत सीट से बसपा के प्रत्याशी प्रशांत चौधरी के पक्ष में जाट भवन के सामने मैदान में चुनावी सभा की गई थी। जिसमें पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी व पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरवीर सिंह शामिल हुए थे। वहां हाजी याकूब कुरैशी पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब छलक गए विदेशी महिला की आंखों से आंसू, अंधेरे में फंस गई थी कार, यूपी पुलिस ने ऐसी की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था और इसकी सुनवाई सीजेएम प्रीति सिंह की कोर्ट में चल रही है। आरोपी पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा है। इस कारण ही उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें