फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 16 ग्राम पंचायत व चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 22 से नामांकन

Wed, 17 Jul 2024 05:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 16 ग्राम पंचायत सदस्य व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 22 जुलाई से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद छह अगस्त को मतदान व आठ अगस्त को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 16 गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य व तीन गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त पड़े है। यहां कई बार अधिसूचना जारी की गई, लेकिन चुनाव में किसी ने भी नामांकन नहीं किए। एक बार फिर इन पदों पर चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अंगदपुर अनारक्षित, इदरीशपुर महिला, बडावद अनुसूचित जाति महिला, लोयन अनुसूचित जाति, रूस्तमपुर अनुसूचित जाति, बसी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजपुर अनुसूचित महिला, हरचंदपुर में अनारक्षित, सुन्हैड़ा में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मुकुंदपुर ओगटी अनारक्षित, घटौली महिला, बासौद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, रामनगर में अनारक्षित, सिंघावली अहीर में अनारक्षित, रठौड़ा में महिला, सूजती के वार्ड को अनारक्षित किया गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जागौस में वार्ड 46, लुहारी में वार्ड 53, 54, बामनौली में वार्ड 29 को अनारक्षित किया गया है। इन सभी पदों पर चुनाव प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी। नामांकन 22 जुलाई, नामांकन पत्रों की जांच 23 जुलाई, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटित 24 जुलाई, मतदान छह अगस्त, मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें