बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि तक नामांकन खरीदने का मौका मिलेगा। इधर चुनाव आयोग ने नामांकन करते समय प्रत्याशियों के बजाय प्रस्तावक की मौजूदगी पर छूट दी है। यानी प्रत्याशी के मौजूद न रहने पर प्रस्तावक भी अपने प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कर सकता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को सिर्फ दो दिन का मौका मिल रहा है। पंचायत चुनाव में इस बार प्रस्तावक और प्रत्याशी दोनों की फोटो लगाना अनिवार्य है।