फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला बार के चुनाव को 23 सितंबर में नामांकन तो चार अक्तूबर को मतदान

Sat, 21 Sep 2024 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बार के चुनाव कार्यक्रम की एल्डर्स कमेटी ने शुक्रवार को घोषणा कर दी। जिसमें चार अक्तूबर को अधिवक्ता मतदान करेंगे और पांच की सुबह मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बार की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मतदाताओं की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। 23 सितंबर को अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर नामांकन कराया जाएगा और फिर जांच की जाएगी। 24 सितंबर को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया और सभी पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चार अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा और फिर पांच अक्तूबर की सुबह से मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।
-
इन पदों पर होगा चुनाव
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री सामाजिक, वरिष्ठ सदस्य के तीन और कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें