बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन खेकड़ा नगर पालिका, रटौल और छपरौली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र जमा किया गया। जबकि 72 सभासद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 33, जबकि सभासद पदों के लिए 110 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए 91 तो सभासद पदों के लिए 394 नामांकन पत्र खरीदे गए थे।
डीएम और एसपी ने देखी व्यवस्था
जिले की तीनों तहसीलों में नामांकन प्रक्रिया देखने के लिए डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने निरीक्षण किया। उन्होंने बागपत तहसील में पहुंचकर दिशा निर्देश दिए।
नगर पालिका बागपत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन चार नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि सभासद पद के लिए 15 नामांकन पत्र बिके। जबकि सभासद पदों के लिए चार नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पालिका बड़ौत : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन चार नामांकन पत्र की बिक्री हुई, जबकि सभासद पदों के लिए 36 नामांकन पत्र खरीदे गए। जहां सभासद पदों के लिए नौ नामांकनपत्र जमा किए गए।
नगर पालिका खेकड़ा : नगर पालिका में सभासद पदों के लिए 11 नामांकनपत्र खरीदे गए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन दो नामांकन पत्र बिके, जबकि सभासद पदों के लिए 14 नामांकन पत्र बिके।
नगर पंचायत अमीनगर सराय : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए एक नामांकन पत्र बिके। सभासद पद के लिए एक नामांकन पत्र जमा हुआ।
नगर पंचायत टीकरी : अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सभासद पदों के लिए पांच नामांकन पत्र बिके। जबकि सभासद पदों के लिए दो नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पंचायत दोघट : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन सभासद पदों के लिए नौ नामांकन पत्र खरीदा गया। जबकि सभासद पदों पर तीन नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पंचायत छपरौली : नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन पांच नामांकन पत्र, जबकि सभासद पदों के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि अध्यक्ष पद पर एक, जबकि सभासद पदों पर आठ नामांकन पत्र जमा किए गए।
नगर पंचायत रटौल : नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात जबकि सभासद पद के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदा गया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पदों के लिए 30 नामांकन पत्र जमा किए गए।