फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रहा नामांकन का ब्यौरा, शासन नाराज

Sat, 04 May 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौवीं में प्रवेश लेने वाले छात्राओं के नामांकन का ब्यौरा यू-डायस पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा है। प्रदेश के 34 जिलों में पोर्टल पर डाटा अपडेट किया है, इनमें से 18 जनपदों का डाटा त्रुटिपूर्ण है। जबकि अन्य ने अभी शुरूआत तक नहीं की। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने एक सप्ताह में छात्रा का डाटा अपडेट न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन ने नए शैक्षिक सत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक को बीएसए से आठवीं पास कर चुके छात्रों की सूची लेकर छात्रों का नौवीं कक्षा में नामांकन कराने के निर्देश दिए थे। नामांकन के बाद छात्रों का ब्यौरा प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के बावजूद बागपत समेत 41 जिलों से छात्रों के नामांकन का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। प्रदेश में केवल 34 जनपदों ने पोर्टल पर डाटा अपडेट किया है और इनमें से 18 जिलों की ओर से अपडेट किया गया डाटा त्रुटिपूर्ण है। शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को बेसिक शिक्षा अधिकारी से आठवीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची लेने और सभी छात्रों का नौंवी कक्षा में नामांकन कराकर डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को छात्रों का डाटा अपडेट करने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही नामांकित छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। -धर्मेंद्र कुमार सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें