फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढे़डा के एसएसबी में हैड कांस्टेबल प्रेजीडेंट गैलेंट्री अवार्ड से नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बुढे़डा गांव के एसएसबी में हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार को प्रेसीडेंट गैलेंट्री पुलिस अवार्ड के लिए नामित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में प्रदीप सशस्त्र सीमा बल में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ। इसके बाद कमांडो कोर्स कर वर्ष 2012 से 2917 तक एनएसजी में कमांडो के रूप में सेवाएं दी। वह वर्तमान समय में झारखंड के दुमका में एसएसबी एंटी नक्सल आपरेशन के तहत 35 बटालियन में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। प्रदीप के छोटे भाई योगेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के सराहनीय कार्य करने वाले पलिस कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस सूची में प्रदीप कुमार को प्रेजीडेंट पुलिस गैलेंट्री अवार्ड के लिए नामित किया। एसएसबी के डीजी बल के स्थापना दिवस पर प्रदीप को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे। अवार्ड की घोषणा होने पर गांव में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें