फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आठ महीने से बैठक नहीं, अध्यक्ष ने फाइल घर ले जाकर दबाई

विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत की आठ महीने से बैठक नहीं हुई है। जिला पंचायत सदस्यों के विरोध जताने पर अधिकारियों ने बैठक के लिए फाइल तैयार करके अध्यक्ष के पास भेजी। तो फाइल को घर ले जाकर दबाकर बैठ गई। जिस पर जिला पंचायत सदस्य भड़क गए हैं और मामले में कमिश्नर से शिकायत करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और उसके बाद से बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई है। जबकि जिला पंचायत की बोर्ड बैठक दो महीने में होनी अनिवार्य है। कोई बड़ा कारण होने पर ही बोर्ड बैठक को टाल सकते है और उसके लिए अधिकारियों को अवगत कराना होगा।
जिला पंचायत सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार होने के कारण बोर्ड बैठक में हंगामा होगा। इसलिए ही अध्यक्ष बैठक से बच रही है और बैठक नहीं कराना चाहती है। इसके अलावा सदस्यों का आरोप है कि डेढ़ साल में कई वार्डों में एक भी कार्य नहीं कराया है। इसलिए भी बोर्ड बैठक से अध्यक्ष बच रही है, लेकिन इस मामले में कमिश्नर से शिकायत करके जांच शुरू कराने की बात जिला पंचायत सदस्य कह रहे हैं।
विज्ञापन

--
जिला पंचायत बोर्ड बैठक आठ महीने से नहीं हुई है। जिला पंचायत में भ्रष्टाचार किया जा रहा है, तो कई वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे है। इसलिए बोर्ड बैठक में सदस्य हंगामा करेंगे और इस डर से बोर्ड बैठक कराने से अध्यक्ष बच रही हैं। बोर्ड बैठक की फाइल एक महीने से अध्यक्ष के घर पड़ी है। - प्रमेंद्र तोमर, जिला पंचायत सदस्य सपा
--
वार्ड में अभी तक एक भी कार्य नहीं हुआ है। जबकि अन्य वार्डों में कार्य हो रहे हैं, तो वहां भ्रष्टाचार खूब हो रहा है। पिछली बैठक में मैने कार्य नहीं होने पर इस्तीफा देने की बात कही थी तो जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कार्य नहीं हुआ है और अब इस्तीफा देने के साथ ही कमिश्नर से पूरे मामले में शिकायत की जाएगी। जिससे जिला पंचायत के सभी कार्यों की जांच शुरू कराई जा सके। बैठक की फाइल भी अधिकारियों ने अध्यक्ष के घर होने की बात कही है। - मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य भाजपा
--
जिला पंचायत की कई महीने से बैठक नहीं हुई है और यह पूरी तरह से गलत है। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक समय पर होनी चाहिए। इसके लिए कोई भी जिम्मेदार है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि बोर्ड बैठक नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित होते है और लोगों को परेशानी होती है। - सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य रालोद
--
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक जल्द कराई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत करके तारीख तय की जा रही है। उस बैठक में विकास से लेकर अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। - ममता जयकिशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें