दोघट। भड़ल गांव में एक सप्ताह पूर्व 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर को बदलवाया गया, जो दो दिन बाद फिर से फुंक गया। एक सप्ताह से बिजली नहीं मिलने से गर्मी के मौसम में लोग परेशान है। उनके सामने पशुओं का चारा काटने की समस्या आ गई है। ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा का कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। लोग पानी, चारा काटने समस्या से जूझ रहे है। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।