फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लूट के 24 घंटे बाद भी पुलिस नही लगा सकी लुटेरो का सुराग, मंगलवार को भी पुलिस ने खंगाले दर्जनो सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
चेन लूट की घटना को लेकर लुटेरो का सुराग लगाने के लिए खेकड़ा के अर्वाचीन इंटर कालेज मे सीसीटीवी कै? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
चेन लूट के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। सरे बाजार पुलिस चौकी के पास व्यापारी की पत्नी के गले से चेन झपटने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने मंगलवार को भी नगर में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सोमवार की सुबह ग्यारह बजे नगर के औरंगाबाद निवासी व्यापारी कैलाश गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता बाजार में सामान खरीदने गई थी। तभी बाजार पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो लुटेरे उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। फरार होते समय लुटेरे जाम में भी फंस गए थे। लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों और बैंक शाखा पर मौजूद दो होमगार्डों ने भी लुटेरों को नहीं पकड़ा। सीमा गुप्ता ने कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 24 बीत जाने के बाद भी पुलिस चेन लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें