फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान महावीर का 2550 का निर्वाण महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेहरू रोड पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेहरू रोड में महावीर भगवान का 2550वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। सबसे पहले महावीर भगवान का प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य अमित जैन को मिला। इसके बाद सभी इन्द्रों ने बारी-बारी से श्री जी का अभिषेक किया। महावीर भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य जगजोत जैन, अमित जैन, प्रमोद जैन, उदित जैन को मिला। शांति धारा करने के बाद निर्वाण कांड पढ़ा गया। इसके बाद महावीर भगवान का सर्वप्रथम निर्वाण लाडू 11 किलो का चढ़ाने का सौभाग्य दिनेश कुमार जैन भिंड को मिला। सभी ने सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाया। निर्वाण लाडू चढ़ाने वालों का दिन भर श्री पार्श्वनाथ मंदिर में श्रद्वालुओं का तांता लगा रहा। निर्वाण लाडू के बाद महावीर भगवान की सभी इन्द्रों ने 108 दीपकों से आरती की। तत्पश्चात दैनिक पूजा की गई। इसमें देव शास्त्र गुरु पार्श्वनाथ भगवान महावीर भगवान की पूजा की गई। संध्या के समय श्री 1008 महावीर भगवान के निर्वाण महोत्सव की खुशी में संगीतमयी आरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतेंद्र जैन, नरेश चंद जैन, प्रमोद जैन, अनिल जैन, राजीव जैन, अतुल जैन, अमित जैन, दिनेश जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें