बागपत। अतिशय क्षेत्र सरूरपुर कलां के श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
मंदिर में सुबह श्रीजी का महामस्तकाभिषेक और वृहद बीजाक्षर वाली शांतिधारा संपन्न हुई। इसके पश्चात श्री नेमिनाथ महामंडल विधान संगीत की मधुर लहरियों पर अंकुर जैन के साथ बड़े आनंद के साथ संपन्न हुआ जिसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मुकेश जैन, राहुल जैन दिल्ली, कुबेर इंद्र का सुभाष जैन पूर्व अध्यक्ष जैन मंदिर नेहरू रोड बड़ौत, ईशान इंद्र का शांति प्रसाद, सुदेश जैन व रवि जैन, सानत इंद्र का बविशु जैन दिल्ली को मिला। नमन जैन विनिश्चयांश सरूरपुर ने बताया कि जिन शासन प्रभावना संग ज्योति कॉलोनी की ओर से 22 किलो का निर्वाण लड्डू समर्पित किया गया। बाहर से आए सभी अतिथियों का सकल जैन समाज ने स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था रही। प्रदीप, सुदेश, सुभाष, सचिन, नमन, लक्ष्य, वास्तु, लक्ष्मी, गीता, सिम्मी, आकांक्षा, वंशिका, गौरव, आदीश आदि मौजूद रहे।