फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा और बिलौचपुरा विद्युत उपकेंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी ने शनिवार को वर्चुअल तौर पर निरपुड़ा और बिलौचपुरा गांव में बने दो हाइब्रिड विद्युत उपकेंद्रों का उद्घाटन किया। जिनसे जिले के 22 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निरपुड़ा गांव में बने 220 केवी हाइब्रिड उपकेंद्र का शुभारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने बताया कि इनके निर्माण पर 98.80 करोड़ रुपये बजट खर्च किया गया। जिससे निरपुड़ा, कान्हड़, मुलसम, दोघट, दाहा, रंछाड़, बामनौली, कंडेरा, छछरपुर, गांगनौली, संतनगर, गैडबरा गांव में रहने वाले लाखों लोगों को विद्युत आपूर्ति दी जाएगी।
बिलौचपुरा गांव में बने 132 केवी उपकेंद्र से बिलौचपुरा, अहमदपुर गठीना, डौला, धनौरा सिल्वरनगर, बिलौचपुरा, बुड़ेढा, फतेहपुर, बसौद गांव में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। जिस पर शासन ने 25.53 करोड़ रुपये बजट खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें