फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से गन्ना लेकर पहुंची नौ ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक डॉक्टर आरबी राम ने बताया कि शुक्रवार को यार्ड सुपरवाइजर ने सूचना दी कि शामली, मलकपुर, भैंसाना, ऊन चीनी मिल क्षेत्र की कुछ ट्रॉलियां मिल में गन्ना लेकर आई है। वह मौके पर पहुंचे और नौ ट्रॉलियों को पकड़ लिया। कुछ किसान गन्ने से लदी ट्राली लेकर फरार हो गए। प्रधान प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र के कुछ किसान अपना गन्ना खत्म होने पर दूसरे क्षेत्र के किसानों को पर्ची बेच रहे है। पर्ची बेचने वाले किसानों की सदस्यता खत्म कर दी गई है तथा उनका भुगतान भी रोक दिया गया है। भविष्य में यदि किसान दूसरे क्षेत्र के किसानों को पर्ची बेचता पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बाहर का गन्ना रोकने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी बाहर से गन्ना लेकर आने वाले किसानों पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें