खेकड़ा। खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लेकर दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटिड मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। मार्ग के पिलर खडे़ करने के लिए सड़क के बीच में बैरिकेडिंग कर काम किया जा रहा है। इसके दोनों ओर बनी सड़क में ट्रैफिक की भारी आवाजाही के चलते बनने वाले गड्ढों से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारियों ने जेसीबी से पत्थर और मिट्टी डलवाकर पाठशाला बस स्टैंड के पास बने गहरे गड्ढों को भरवाया। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।