ग्वालीखेड़ा में पीएचसी पर खाली पड़ी कुर्सी
- फोटो : BARAUT
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव में स्थित पीएचसी पर तैनात किए नवनियुक्त चिकित्साधिकारी अब तक भी पीएचसी पर पहुंचे हैं, जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धनोरा सिल्वरनगर की पीएचसी पर तैनात रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट में विवाद के चलते दोनों का स्थानांतरण कर दिया था। धनोरा पीएचसी के प्रभारी डॉ. अमित त्यागी को ग्वालीखेड़ा पीएचसी पर तैनात किया और ग्वालीखेड़ा के पीएचसी प्रभारी डॉ. वरुण को धनोरा पीएचसी पर तैनात किया। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि डॉ. अमित त्यागी धनोरा से ग्वालीखेड़ा स्थानांतरण होने के बाद से एक दिन भी पीएचसी पर आकर नहीं झांके। बुधवार को फर्मासिस्ट व वार्डबॉय भी पीएचसी पर नहीं थे। जिस पर दिनभर मरीज परेशान रहे। उन्होंने जिलाधिकारी बागपत व सीएमओ बागपत को भेजकर पीएचसी की दशा सुधारने की मांग की है।