बिनौली। दादरी गांव में पांच दिन पूर्व तालाब किनारे मिली नवजात बच्ची की मेरठ मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि दादरी गांव में तालाब किनारे एक नवजात बच्ची जख्मी हालत में मिली थी। गांव के ही रामपाल ने नवजात बच्ची के मिलने की सूचना थाना पुलिस को देकर उसे जिला अस्पताल बागपत में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया था। बिनौली पुलिस बच्ची का उपचार करा रही थी। एसओ संजय कुमार ने बताया की मेरठ अस्पताल में शुक्रवार की रात उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई है।