फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नेहरू हाउस ने जीता कबड्डी का मुकाबला

Sat, 18 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर काॅलेज में शनिवार को तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बालक वर्ग कबड्डी स्पर्धा के उद्घाटन मुकाबले में नेहरू हाउस की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ जिला कारागार बागपत के जेलर जितेंद्र कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल की प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। यदि उनको उचित प्रोत्साहन और प्रशिक्षण मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। सुविधाएं नहीं मिलने से ये प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। सीनियर बालक वर्ग कबड्डी स्पर्धा के उद्घाटन मैच में नेहरू हाउस की टीम ने सुभाष हाउस को 27-19 के अंतर से हराया।
प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री, सचिव रवि पंवार, महंत डॉ. साधुराम स्वामी, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, डॉ. संजीव कुमार, सागर तोमर, मनीष मोघा, योगेश पंवार, सुरेंद्र सिंह, अरविंद ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें