बागपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के कोच कैप्टन अमरीश कुमार अधान शनिवार को एनएस पब्लिक स्कूल काठा में पहुंचे। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और अध्ययन से कोई भी महान खिलाड़ी, वैज्ञानिक और चिकित्सक बन सकता है। स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने कैप्टन अमरीश कुमार अधाना और निदेशक रामसेवक शर्मा ने नीरज चोपड़ा के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सुदेश चौधरी, पवन चौधरी, संतोष चौधरी, पूर्व सैनिक सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, अनमोल त्यागी, भारत गौरव, अमन झा, विक्रांत दीक्षित, पूजा चौहान मौजूद रही।