फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मई को
विज्ञापन

बागपत। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद अब 25 मई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें जयंत चौधरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना तय माना जा रहा है। कार्यकारिणी की बैठक ऑनलाइन होगी। यह जानकारी रालोद के पश्चिमी उप्र के हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष यशवीर सिंह ने दी। बता दें कि काफी समय से चौ. अजित सिंह ने पार्टी की जिम्मेदारी जयंत चौधरी पर सौंपी हुई थी। पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों से जयंत को पूरी परिपक्त कर दिया गया। किसानों से जुड़े मुद्दे हों या आंदोलन सभी में जयंत पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। इसका फायदा भी पार्टी को मिला। पंचायत चुनाव में पार्टी ने वेस्ट यूपी में कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को सीधे टक्कर देते हुए जीत दर्ज की। अब पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जयंत चौधरी का नेतृत्व ही रालोद कार्यकर्ताओं की पहली पसंद माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें