फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 अगस्त को बागपत चौक पर होगा राष्ट्रगान

Wed, 14 Aug 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला के अभिनय अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त की सुबह 11 बजे बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। इसमें हिस्सा लेकर हर कोई देश का गौरव बढ़ाए।
विज्ञापन

अमर उजाला और अंब्रोसिया ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर जयदेव सिंह द्वारा मां तुझे प्रणाम के तहत आजादी का उत्सव मनाया जाएगा। आजादी के इस उत्सव में 15 अगस्त को बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान होगा। जहां 52 सेकंड के लिए सभी रुकेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन 11 बजे किया जाएगा। हर धर्म व वर्ग के लोग इससे जुड़े और इस पल को ऐतिहासिक बनाएं। देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए बलिदान होने वाले वीरों का स्मरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।
- राष्ट्रगान में ये बनेंगे भागीदार
अंब्रोसिया ग्रुप ऑफ कंपनी के डायरेक्टर जयदेव सिंह आर्य, एनएस पब्लिक स्कूल काठा, ग्रोवेल स्कूल बड़ौत, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा, आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बराल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत, जेपी एकेडमी खेकड़ा, एल्पाइन पब्लिक स्कूल, योगीनाथ विद्यापीठ, जय पार्वती स्कूल रमाला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें