फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर जन सेवा केंद्र पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र पर नायब तहसीलदार ने मारा छापा
विज्ञापन

बड़ौत। छपरौली चुंगी के पास शिकायत पर एक जनसेवा केंद्र पर नायब तहसीलदार ने छापा डालकर अभिलेखों की जांच की।
नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने छपरौली चुंगी पर संचालित जनसेवा केंद्र पर छापा डाला। छापे के दौरान जनसेवा केंद्र भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र, रेलवे टिकट व आधार कार्ड बनाने के सर्टिफिकेट नही दिखा सके। केंद्र व भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बड़ौत में धड़ल्लें से चलाये जा रहे है। इस जन सेवा केंद्रों पर आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आदि के बैनर लगे थे। शिकायत पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि शिकायत मिल कि छपरौली चुंगी पर अवैध रूप से जन सेवा केंद्र चलाया जा रहा है। अभी जांच की जा रही है। पूरी जांच होने के बाद ही आगे कारवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें