फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ 25 हजार का ईनामी गोतस्कर नफीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। औसिक्का गांव के जंगल में नहर की पटरी पर गोकशी की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का ईनामी गोतस्कर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार की तड़के तकरीबन तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि औसिक्का गांव के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा व सर्विसलांस टीम मौके पर पहुंची और उनके घेराबंदी की तो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोस्तकर नफीस घायल हो गया। पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया। जिसे देख उसके तीन साथ भाग खड़े हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर सीओ युवराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल नफीस को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
सीओ ने बताया कि आरोपी गोतस्कर नफीस निवासी बड़का हाल निवासी मुस्तफाबाद गली नंबर 18 दिल्ली है। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उस पर बड़ौत कोतवाली में आठ मुकदमे हैं। काफी समय से पुलिस उसको पकड़ने की फिराक मेें थी। पुलिस ने वहां से एक तमंचा, दो कारतूस, पशुओं को बेहोश करने वाला इंजेक्शन, सीरिंज, गोवंश व सेंट्रो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें