अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में विदाई समारोह में विजेता छात्राओं को सम्मानि?
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए फाइनल वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। नेहा शेहरावत, व शिवानी ने जूनियर छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा कर अनुशासित ढंग से शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ कमला अग्रवाल ने छात्राओं को निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ते रहने सफलतापूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी। शिक्षिका निर्मला एव शिल्पा ने अपने मधुर गीत प्रस्तुत किया। मुजम्मिल को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में रितु, पारुल, शिवानी, काजल, नैना, आरती, सना, अनन्या, इकरा, डॉ राखी, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, सुमन शर्मा, शमा परवीन, प्रेमवती, अनिल कुमार मौजूद रहे। उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं का विदाई दी गई। प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी, पवन किशोर, सुषमा, रूपा, रविंद्र, अनीता देवी मौजूद रहीं।