फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमान ने हमारी किताबों को जला दिया : डा़ सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। भाजपा सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ओम भगवान का सर्वश्रेष्ठ नाम है। मुस्लिमों ने ओम काे आमीन बना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने यह बात लुहारी गांव में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में कही। उन्होंने कहा हमारे देश के पंडित और ब्राह्मणों ने तपस्या कर देश की संस्कृति को बचाए रखा, लेकिन बाहर के जो मुस्लिम और दूसरे लोग आए, उन्होंने हमारी किताबों को जला दिया। उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि ब्राह्मणों ने ही कंठस्थ करके रखा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति जब पद की शपथ लेता है तो हाथ में बाइबल पढ़ता है। वह उस दिन को देखना चाहते हैं जब हमारे देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शपथ लें तो उनके हाथ में वेद हों। इस देश के अंदर जब तक वेदों का प्रचार और प्रसार चलता रहा, तब तक यह देश दुनिया का विश्व गुरु रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को ऐसा सक्षम और शक्तिशाली देश बनाना चाहती है, जिसमें गंदगी, गरीबी, जातिवाद और संप्रदायवाद खत्म हो जाए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ओम केवल हिंदुओं और आर्यों में नहीं है, बल्कि दुनिया में जितने धर्म हैं सभी में ओम है। ईसाई आए तो उन्होंने ओम का अमीन बना दिया और मुसलमान आए उन्होंने ओम का आमीन बना दिया। हमारे सिखों, बौद्धों और जैनों में सब जगह ओम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें