फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं को दी सीएए की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मोहल्ला नालापार में गोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुशीला सिंघल ने मुस्लिम महिलाओं को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। बताया कि विपक्षी पार्टियों की ओर सीएए को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बना है। यह कानून नागरिकता देने के लिए बना है। यह कानून करोड़ों लोगों को सम्मान देने का काम करेगा। भारत के अल्पसंख्यकों को इससे कोई नुकसान नहीं है। जिला महामंत्री शारदा त्रिवेदी ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को डरने की जरूरत नही है। इस दौरान अफसाना, उषा रानी, सरिता शर्मा, रेशमा खान, पुष्पा देवी, संगीता शर्मा, ममता, पूनम वर्मा, रेशमा, फातिमा खान, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें