फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव ने बताया कि जिवाना गांव निवासी किसान रणवीर की दस जून को गोली मारकर हत्या कर दी थी।। मृतक के भाई राहुल ने गांव के राजकुमार, हिस्ट्रीशीटर मयंक और विशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस राजकुमार और मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में खेत में खरपतवार को लेकर हुई कहासुनी में किसान रणवीर की गोली मारकर हत्या कर थी। रणवीर हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी विशु ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने कस्टडी रिमांड के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। अदालत से मंजूरी मिलने पर पुलिस बुधवार को उसे जेल से कस्टडी रिमांड पर ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि विशु की निशानदेही पर गूंगाखेड़ी नहर के पास खेत से चाकू बरामद किया गया है। उसने रणवीर पर चाकू से वार किया था और हिस्ट्रीशीटर मयंक व राजकुमार ने गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें