नगरपालिका चूयरमैन ने किया नलकूप का उदघाटन
बड़ौत। बाजार चौकी में नगर पालिका द्वारा 38 लाख रुपये की लागत से बने नलकूप का मंगलवार को पालिका चेयरमैन ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि पालिका ने 38 लाख रुपये की लागत से बाजार पुलिस चौकी पर नलकूप बनाया है। जिससे लोगों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल सके। बताया कि इस नलकूप से ठाकुरद्वारा, बावली रोड, मुख्य बाजार महावीर मार्ग बड़ा जैन मंदिर क्षेत्रों में आपूर्ति की जा सकेगी। इस अवसर पर सभासद पति एवं एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान, नागेंद्र सभासद, राकेश जैन, नीटू सभासद, सविता चौहान सभासद, महेश ठेकेदार, जलकल अधिकारी दिनेश कुमार, अमित जैन, संदीप, कल्लू, जितेंद्र मलिक व लोकेश वत्स आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद