फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना रोड पर कूड़ा डालने पर भड़के सांसद प्रतिनिधि

विज्ञापन
बागपत यमुना रोड पर फैले कूड़े का ढेर ईओ राजेश राणा को दिखाते सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। शहर में यमुना रोड पर नगर पालिका के दोबारा कूड़ा डालने पर शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि व मोहल्ले के लोग भड़क गए। जहां सांसद प्रतिनिधि ने ईओ को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया तो वहां से जेसीबी से कूड़ा उठवाया। इसके साथ ही दोबारा कूड़ा डालने पर अधिकारियों से कार्रवाई कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यमुना रोड पर रहने वाले लोगों ने सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह के कार्यालय पर पहुंचकर मोहल्ले में गंदगी का ढेर लगा होने की शिकायत की। जिस पर सांसद प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां गंदगी का ढेर लगा मिला। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कुछ दिन पहले गंदगी का ढेर हटवाया गया था, लेकिन वहां नगर पालिका अधिकारियों ने दोबारा से कूड़ा डलवा दिया।
सांसद प्रतिनिधि भड़क गए ईओ राजेश राणा को मौके पर बुलाया। जेसीबी मशीन मंगवाकर सफाई कराई गई। उधर मोहल्ले के लोगों ने ईओ को दोबारा कूड़ा डाला जाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी तो अधिकारियों के घर के आगे कूड़ा डालने की बात कही। इस दौरान ज्योति, संजीव, किशनलाल, तरुण, नरेश, पालू, कमल, विकास, भीम सिंह, कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें