फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूल में पहुंचे सांसद, भवन जल्द बनवाने के निर्देश

Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने शनिवार को कन्या जूनियर हाईस्कूल का बीएसए के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसए को जल्द ही स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करके भवन बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में शनिवार को सांसद ने कन्या जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण करते हुए बीएसए गीता चौधरी से कहा कि छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि छात्राओं को पुराना कस्बा या दूसरे किसी स्कूल में भेजे, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। स्कूल शिफ्ट करने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को स्कूल के भवनों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें