फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांसद ने उठाई बागपत में गन्ना अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने लोकसभा में बुधवार को बागपत में भारतीय गन्ना प्रजनन संस्थान का एक अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इसमें भी बागपत गन्ना उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र है। यहां गन्ने का अधिक उत्पादन होता है। यहां लाखों किसानों की आजीविका गन्ने की खेती और चीनी उद्योग पर निर्भर है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण घटती उत्पादकता, बढ़ती लागत, रोगों के प्रकोप से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। किसानों की समस्या का निस्तारण करने के लिए बागपत में भारतीय गन्ना प्रजनन संस्थान कोयंबटूर का एक अनुसंधान केंद्र स्थापित कराया जाए। इससे किसानों को काफी लाभ होगा और उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें