फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए सांसद प्रदीप ने कराया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव दूधला स्थित गायत्री शक्ति पीठ में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रविवार को भूमि पूजन संपन्न कराया गया। 29 से 31 मई तक होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार गांव दूधला में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय विशाल कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसके लिए रविवार को सांसद प्रदीप चौधरी एवं कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैन्तूरा ने भूमि पूजन संपन्न कराया। कर्मकांड आचार्य नरेंद्र त्यागी और डाॅ. राजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। आचार्य नरेंद्र त्यागी ने कहा कि गांव दूधला की भूमि पर होने वाले इस पवित्र कार्य से चारों और पूरे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होगा। सभी देवी-देवता यहां पर तीन दिन तक यज्ञ में भाग लेंगे। सभी कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार से आने वाली आचार्यों की टोली संपन्न कराएगी। कार्यक्रम में सभी तरह के संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। इस दौरान त्रिपाल सिंह, सुनील शर्मा, सुभाष शर्मा, राकेश सैनी, मोंटी सैनी, श्रवण शर्मा, सुरेश शर्मा, बृजपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें