बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई मेें सहयोग के लिए सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया कि एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार को, 50 लाख रुपये जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके अलावा सैलरी से एक लाख रुपये की सहायता उपकरण खरीद के लिए दिए हैं।