फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने किया पुल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व छपरौली विधायक सहेेंद्र सिंह रमाला ने शुक्रवार को कंडेरा गांव में कृष्णा नदी पर नवनिर्मित पुल का शुक्रवार को फीता काटकर पुल का लोकार्पण किया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कंडेरा गांव में मार्च 2019 में कृष्णा नदी पर पुल बनाने का कार्य शुरू हुआ था। पुल निर्माण करने का कार्य उत्तर प्रदेश सेतु निगम को दिया गया था। सेतू निगम ने 661.18 लाख रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण दिसंबर 2020 मे ही पूरा कर लिया है। पुल का निर्माण होने से कंडेरा, नांगल, भगवानपुर, दोघट, गांगनौली, इदरीशपुर गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व ग्रामीणों ने सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद डॉ सत्यपाल की पत्नी अलका तोमर, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, सुभाष पहलवान, शिवेन्द्र तोमर का भी स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान चन्द्र पाल, रामपाल, पुष्पेन्द्र, जयदेव, सुनील, सुधीर तोमर, राजेन्द्र, कपिल, अभिषेक तोमर, वीरसेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें