फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों से निर्माण की बाट जोह रहा शाहपुर बाणगंगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा से शाहपुर बाणगंगा, खफराना मार्ग पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते जर्जर हाल है। इस मार्ग पर दशकों से कोई निर्माण नहीं हुआ। इस मार्ग से जुड़े गांवों के ग्रामीणों में रोष है।
बरनावा में दाहा मार्ग से शाहपुर बाणगंगा गांव जाने वाले मार्ग पर खफराना, मिलाना, झुंड़पुर आदि गांव स्थित हैं। इनके ग्रामीणों का बरनावा आना-जाना आए दिन होता है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी की अनदेखी का शिकार है। इसके चलते मार्ग अत्यधिक जर्जर हाल है। मार्ग पर बने गड्ढे ग्रामीणों के गले की फांस बने हैं। जिन पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी ने कहा कि दशकों से इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। वे कई बार पीडब्ल्यूडी को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। यदि मार्ग पर जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व प्रधान विष्णुदत्त त्यागी ने कहा कि मार्ग पर उठने वाली धूल से लोग बीमार हो रहे हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी को ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जरा भी फिक्र नहीं।
विज्ञापन

बबलू ने कहा कि ग्रामीण इस मार्ग पर निर्माण शुरू होने की आस छोड़ चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक या जनप्रतिनिधि भी कुछ कार्य हो तो गांव आ जाते हैं। नहीं कोई उनकी सुध नहीं लेता है। सुभाष शर्मा, अनीश कुरैशी, संजय गोस्वामी, जनार्दन गुर्जर, मेंबर गुर्जर, कैलाश प्रधान, रिंकू, जल गिरी आदि ने मार्ग निर्माण जल्द शुरू नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें