बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के संस्थापक हंस कुमार जैन ने बताया कि अस्मिता राणा ने 95.8 प्रतिशत, अक्षय कुमार 95.2 प्रतिशत, अयानी निरवाल 95.0 प्रतिशत, नैतिक रुहेला ने 94.2 प्रतिशत और अक्षिता तोमर ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।