चांदीनगर (बागपत)। रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर नर्सरी के समीप सड़क पर खड़े टेंपो से टकरा बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेकड़ा के पट्टी अहिरान निवासी प्रदीप शर्मा (43) पुत्र मलखान दिल्ली एमसीडी में नौकरी करता था। मंगलवार को वह बाइक से शाहदरा से खेकड़ा लौट रहा था। रटौल-मुबारिकपुर मार्ग पर नर्सरी के समीप उसकी बाइक सड़क पर खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में प्रदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।