छपरौली। सादिकपुर गांव निवासी सुमित पुत्र राजपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के सावन पुत्र विनोद, अनुज पुत्र विनोद, सचिन पुत्र सूरजमल और सोनू पुत्र शोराज रविवार की रात नौ बजे उसके घर के सामने खड़े थे। सावन मोटरसाइकिल रोक कर होर्न बजाने लगा। उसने इसका विरोध कर दिया। आरोप है कि सावन ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों युवक भी आ गए और लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मां मुनेश देवी आई तो उस पर भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पुलिस ने तहरीर लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भिजवाया। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।