फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर और साली ने दामाद को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के रहने वाले आबिद ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह खेकड़ा में ही अपनी ससुराल में रहता है। कुछ दिन से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पत्नी मायके में गई हुई है। शुक्रवार को वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। इसको लेकर ससुरालियों और उसके बीच हुई कहासुनी हो गई। सास, ससुर और साली ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडो से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें