फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लहचौड़ा गांव में एक मकान में निकले 100 से अधिक सांप

Sat, 20 Jul 2024 05:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
लहचौड़ा गांव में रियाजुद्दीन के घर से सांप पकड़ता अब्दुल करीम। संवाद
विज्ञापन
बागपत, रटौल। लहचौड़ा गांव में एक मकान के शौचालय में पाइप के नीचे से 100 से अधिक सांप निकाले गए। जिन्हें पकड़ने के लिए चार दिन तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वहां से पकड़े गए सांपों को कई डिब्बों में बंद करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लहचौड़ा गांव में रहने वाले रियाजुद्दीन ने बताया कि चार दिन पहले उसके परिवार वाले घर में बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बच्चों को सांप के दो बच्चे फर्श पर रेंगते हुए नजर आए। जिसे देखते ही परिवार के लोग भयभीत हो गए और किसी तरह सांप के दोनों बच्चों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाया। इसके बाद शौचालय के पाइप से सांप के कई बच्चे बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।
इसके बाद गांव के ही सांप पकड़ने वाले अब्दुल करीम को बुलाया और पाइप तोड़कर सांप के बच्चों को बाहर निकालकर डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा। लगातार चार दिन तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान में 100 से अधिक सांपों को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। वहां इतने ज्यादा सांप देखने के लिए रोजाना आसपास के काफी लोग एकत्र हो जाते थे। वहीं सभी सांप पकड़े जाने के बाद रियाजुद्दीन के परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

- अब्दुल करीम ने खुद चूसकर निकाला जहर
सांप पकड़ने के दौरान अब्दुल करीम के हाथ में सांप ने डस लिया। बताया कि वह सांप काफी छोटा होने के कारण जहर तेजी से नहीं फैला। उसने पहले पानी चलवाकर हाथ धोया और फिर खुद खून चूसकर अपने हाथ से जहर निकाला। इसके साथ ही दवाई भी ली।
- क्रेटा प्रजाति का हैं सांप
अब्दुल करीम ने बताया कि पकड़े गए सांप क्रेटा प्रजाति का है जो ज्यादातर नमी में रहता है। शौचालय के पाइप में नमी होने के कारण उसने वहीं पर अंडे दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें