दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर दौडने वाली एक ट्रेन मे यात्रियो की अत्यधिक भीड का वायरल फोटो
- फोटो : KAHKRA
ट्रेनें में भीड़ अधिक, लोग परेशान, वीडियो वायरल
बागपत, खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को ट्रेनों में सफर करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों की भीड़ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ट्रेन की बोगी में यात्री भूसे की तरह लदे नजर आ रहे हैं। दैनिक यात्री संघ ने रेलवे प्रशासन से बंद पड़ी सभी ट्रेनों को चलवाए जाने की मांग की है।
कोरोना काल से पूर्व दिल्ली, शामली रेल मार्ग पर 12 यात्री ट्रेनों का संचालन होता था। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। वर्ष 2022 के शुरूआत में मार्ग पर मात्र चार ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसलिए इन ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रहती है।
शुक्रवार को दिल्ली, शामली रेल मार्ग की एक यात्री ट्रेन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में तेज गर्मी में यात्री ट्रेन की बोगी में भूसे की तरह लदे हुए नजर आ रहे हैं। दैनिक यात्री संघ के महासचिव धर्मसिंह ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से इस मार्ग पर बंद की गई सभी ट्रेनें चलवाए जाने की मांग की है।