अग्रवाल मंडी टटीरी के आर्य समाज मंदिर में आयोजित यज्ञ में आहुति देते नागरिक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में आर्य समाज के 71वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आचार्य डॉ. देवव्रत सरस्वती ने डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों को उनके उत्थान के लिए जीवन में धारण करने योग्य जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नित्य व्यायाम और योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में चरित्रवान होना बहुत आवश्यक है, इसके बिना नैतिक उत्थान संभव नहीं है।
आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने मधुर भजनों के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मूलचंद मुख्य अतिथि रहे। इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के यज्ञमान अंकित जिंदल, गौरव जिंदल, नरेंद्र जिंदल सपत्नीक रहे। मौके पर आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, आर्य भूषण, उप प्रधान श्रीपाल आर्य, संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व मंत्री संदीप आर्य, राकेश मोहन गर्ग मौजूद रहे।