संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल में बंदरों ने एक बुजुर्ग और एक युवती को हमला कर घायल कर दिया। दोनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
रटौल निवासी मुस्तफा शनिवार को घर की छत पर बैठा हुआ था, तभी बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने उनकी आवाज सुनकर बंदरों को भगवाया। परिजनों ने बुर्जुग को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके अलावा रटौल में ही सैली पर भी बंदरों ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि कस्बे में बंदरों का आतंक है। पिछले एक वर्ष में बंदरों के हमले से युवती सहित दो की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।