खेकड़ा। बसी गांव में शुक्रवार की सुबह घर में खेल रही मिंटू की बेटी कनक (8) को बंदरों ने हमला कर पैर में काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन बच्ची के पास पहुंचे और बंदरों को भगाया। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इससे पहले भी बंदर एक महीने के अंदर शरणवीर, मुकेश, विनोद, सुमित, प्रवीन, राकेश को भी काटकर घायल कर चुके हैं। लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।